पाकिस्तान में मनाही के बावजूद भी हो रही धार्मिक सभाएं


पाकिस्तान में कोरोना वायरस में मामले तेजी से बढ़ते जा रहा हैं। सोमवार को कोरोना महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,278 तक पहुंच गई है। देश में स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपने घरों के अंदर रहने की अपील की है। बावजूद इसके कई लोग सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते और सड़कों पर घुमते हुए नजर आ रहे हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रत्येक प्रांत के आंकड़ों को अपनी समर्पित वेबसाइट पर पोस्ट किया है। इसके मुताबिक पंजाब और सिंध कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पंजाब में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,493 हो गई है। इसके बाद सिंध में 881 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। खैबर पख्तूनख्वा में 405 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। बलूचिस्तान में 191 मामले, गिलगित-बाल्टिस्तान में 210 मामले, राजधानी इस्लामाबाद में 82 मामले और पीऔके में 15 मामले दर्ज किए गए है। इस महामारी की वजह से पाकिस्तान में अबतक 50 लोगों की मौत हो चुकी है। आपातकालीन नियमों को और कड़ा करने के बावजूद लोगों पर इसका ज्यादा असर दिखाई नहीं दे रहा। कई शहरों में लोग घरों के बाहर घूमते देखे गए, जबकि सुरक्षा अधिकारी उन्हें अपने घरों में वापस जाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। सरकार के आदेश के बाद भी कई जगहों पर धार्मिक सभाएं की जा रही हैं। मौलवियों सभाओं को संबोधित करते हुए देखा जा रहे हैं। सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रसैार को रोकने के लिए धार्मिक सभाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है।


Popular posts