राजनाथ सिंह की मौजूदगी में कल रूस मनाएगा Victory Day


रूस की राजधानी मॉस्को में बुधवार यानी 24 जून को विक्टरी डे मनाया जाएगा। भारत-चीन सीमा में तनाव के बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय रूस की यात्रा पर हैं। मॉस्को के भारतीय दूतावास में रक्षा मंत्री सिंह ने विक्टरी डे से एक दिन पहले मंगलवार को महात्मा गांधी की मूर्ती पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित की है। रूस में हर साल मनाए जाने वाले विक्टरी डो को लेकर इस बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम के लिए न्योता मिला था लेकिन उनकी जगह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं। इस बार रूस के विक्टरी डे की खास बात यह है कि रक्षा मंत्री की मौजूदगी में भारत की तीनों सेनाएं भी परेड में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी। 


राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रूस के रक्षा मंत्री समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक हुई है। भारत और चीन के बीच एलएसी पर जारी तनाव के बीच रूस की राजधानी मॉस्को में दोनों देशों के रक्षा मंत्री एक साथ हैं। बैठक के दौरान रक्षा सचिव अजय कुमार और रूस के उप रक्षा मंत्री जनरल अलेक्जेंडर वासिलीविच फॉमिन के बीच भी मुलाकात हुई। 


राजनाथ सिंह का रूस यह दौरा भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच काफी अहम माना जा रहा है। राजनाथ सिंह रूस से अपने लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों और युद्धक टैंकों के लिए समुद्री मार्ग के बजाय तत्काल हवाई मार्ग से पुर्जों और उपकरणों की आपूर्ति करने पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही एंटी मिसाइल सिस्टम एस-400 को जल्दी भारत को देने की मांग करेंगे। वहीं, दूसरी ओर भारत-चीन संबंधों में तनातनी के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की साथ बैठक में शामिल हुए। गलवन घाटी में सैन्य झड़प के बाद भारत-चीन के विदेश मंत्री विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहली बार आमने-सामने हैं।


Popular posts