दिल्ली चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी एक साथ


राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि दिल्ली के कई हिस्सों से हम पर दबाव बनाया जा रहा था कि हम दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ें। इसके लिए हमने कांग्रेस के साथ मिलकर बातचीत शुरू की और वार्ता साकारात्मक रही। इसके बाद आरजेडी 5-6 सीटों पर भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं। जल्दी ही आगे की रणनीति की घोषणा की जाएगी।


विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से अपना भाग्य आजमाने के लिए कई महिला प्रत्याशी भी उतर सकती हैं। टिकट की घोषणा से पहले पार्टी के आला नेताओं की बैठकें जारी है और जल्द ही नाम का भी खुलासा हो जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची में कई दिग्गज महिलाओं के नाम शामिल किया जाएगा। नई दिल्ली से कांग्रेस की पूर्व सीएम की पुत्री लतिका सहित कई और महिला प्रत्याशियों को टिकट पर पार्टी का मंथन जारी है।


दिल्ली की सभी 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर कई बैठकों में चर्चा हो चुकी है। हालांकि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद प्रत्याशियों के नाम में कुछ फेरबदल भी किए जा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस की चुनावी रणनीति के तहत पहले से ही कांग्रेस के पूर्व के 15 वर्षों की उपलब्धियों की तुलना मौजूदा केजरीवाल सरकार से की जा रही है। अगले 24 से 48 घंटों में कांग्रेस की पहली सूची जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है।