अंतरिक्ष में स्पेसवॉक कर महिलाओं ने रचा इतिहास

अंतरिक्ष में पहली बार महिलाओं ने चहलकदमी कर के नया इतिहास बना दिया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की जब बिना किसी पुरुष अंतरिक्ष यात्री के दो महिला अंतरिक्ष यात्रियों की जोड़ी ने स्पेसवॉक किया है।
 

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच और जेसिका मीर की जोड़ी स्पेसवॉक करने वाली पहली महिला जोड़ी बन गई हैं। यह  ऐतिहासिक वाकया तब पूरा हुआ जब क्रिस्टीना और जेसिका टूटे हुए बैटरी चार्जर को बदलने के लिए स्पेस स्टेशन से बाहर अंतरिक्ष में चहलकदमी करती नजर आईं।

421वें स्पेसवॉक बना ऐतिहासिक 


अभी तक अंतरिक्ष में 420 स्पेसवॉक हुए, जिसमें हर बार पुरुष किसी न किसी रूप में शामिल रहे हैं। मगर, 421वें स्पेसवॉक में  इतिहास तब रच गया, जब सिर्फ महिलाओं ने यह स्पेसवाक किया। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में मौजूद सभी चार पुरुष अंदर ही रहे और क्रिस्टीना और जेसिका बैटरी चार्जर बदलने के लिए अंतरिक्ष में चहलकदमी करती नजर आईं। बैटरी चार्जर उस वक्त खराब हो गया था।  अभी तक अंतरिक्ष में 15 महिलाओं पुरुष साथी के साथ ही  स्पेसवॉक किया है।